---Advertisement---

आकाशीय बिजली का कहर .. 4 की मौके पर मौत 3 घायल

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4648558

डेस्क खबर खुलेआम

जांजगीर-चांपा। जिले में शनिवार शाम आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया। अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। बलौदा थाना क्षेत्र के महुदा में बारिश से बचने के लिए झोपड़ी में रुके लोगों पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। वहीं, अकलतरा क्षेत्र में भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, बलौदा थाना क्षेत्र के महुदा में शनिवार शाम बारिश के दौरान कुछ लोग बचने के लिए एक झोपड़ी में रुके हुए थे।

इसी दौरान अचानक झोपड़ी पर आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में नरेश खैरवार, रामभरोश पटेल और तुलसी राम पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में अंजू पटेल, दुलारा बाई और बैशाखू खैरवार घायल हुए हैं। तीनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।अकलतरा में भी एक कि मौत होने कि जानकारी सामने आई है। जानकारी अनुसार अकलतरा क्षेत्र में सीसीआई के पास आकाशीय बिजली गिरने से 55 वर्षीय दूजराम जाटवर की मौत हो गई। एक ही शाम जिले के अलग-अलग इलाकों में हुए इन हादसों से हड़कंप मच गया।आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार लोगों की मौत के बाद इलाके में शोक का माहौल है। घटनाओं की सूचना मिलने के बाद बलौदा और अकलतरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।फिलहाल पुलिस हादसों से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment