
डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर
10 नवम्बर 26 थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत ग्राम रनपुर निवासी प्रार्थी रोशन कुमार पिता कोलो राम उम्र 20 वर्ष के द्वारा जब दिनांक 08.11.26 को थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके पिता कोलो राम उम्र 43 वर्ष जो कि ग्राम लरंगा में प्रभारी छात्रवास अधीक्षक के रूप में कार्यरत है,लगभग एक वर्ष पूर्व एक अन्य महिला को पत्नी बनाकर रखा था। इसके बाद से आरोपी अपनी दूसरी पत्नी के साथ पंडरा पाठ क्षेत्र में रहने लगा था। प्रार्थी अपने भाई व मां के साथ ग्राम रंगपुर में ही रहता था,जब भी आरोपी ग्राम रनपुर आता था, तब प्रार्थी की मां जो कि आरोपी की पहली पत्नी थी मृतिका इन्द्रमुनी के साथ चरित्र शंका को लेकर विवाद एवं मारपीट करता था।इसी क्रम में दिनांक 07.11.2026 की रात्रि लगभग 08:30 बजे आरोपी कोलो राम ग्राम रनपुर पहुंचा और दरवाजा खुलवाकर घर के अंदर घुस गया। इसके बाद अपनी पत्नी इन्द्रमुनी के कमरे में जाकर चरित्र शंका करते हुए गाली-गलौज करने लगा तथा जान से मारने की धमकी देते हुए घर में रखे टांगी के पासा से उसकी पीठ पर दो बार वार किया। इसके बाद उसे घर से बाहर खींचकर ले गया तथा तथा गांव के ही पड़ोसियों के घर के सामने प्रार्थी की मां के साथ चरित्र शंका को लेकर गाली-गलौज करते हुए डंडे से मारपीट करने लगा।प्रार्थी एवं अन्य लोगों द्वारा बीच-बचाव कर मना करने के बावजूद आरोपी नहीं माना। किसी तरह उसे छुड़ाकर अलग किया गया, जिसके बाद आरोपी वापस पंडरा पाठ चला गया। मारपीट के कारण प्रार्थी की मां इन्द्रमुनी के पीठ एवं हाथ इत्यादि में चोट दिखाई दे रही थी। तब प्रार्थी एवं उसका छोटा भाई अपनी मां को उठाकर रंगपुर में अपने घर ले आये तथा उसे घर में सुला दीये।कुछ देर बाद आरोपी कोलो राम ने अपनी पत्नी को उपचार कराने के लिए बोलेरो वाहन से ले जाने की बात कही और रात्रि में उसे लेकर चला गया। रात्रि लगभग 04:00 बजे आरोपी फिर रनपुर घर वापस आया। दिनांक 08.11.2026 की सुबह लगभग 06:00 बजे प्रार्थी ने घर के पास खड़ी बोलेरो का दरवाजा खोलकर देखा तो उसकी मां बीच वाली सीट पर मृत अवस्था में पड़ी हुई थी तथा आरोपी पिता आसपास मौजूद नहीं था।प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बगीचा में अपराध क्रमांक 295/2028, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए शव का पंचनामा कर मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी पति कोलो राम को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस के द्वारा आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त टांगी डंडे व बोलेरो वाहन को भी जप्त किया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।






