
डेस्क खबर खुलेआम
विशेष संवाददाता जांजगीर चाम्पा
जांजगीर-चांपा। मुलमुला थाना से पुलिस अभिरक्षा में रखा गया शराब बिक्री का आरोपी तड़के पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। घटना सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले में सुरक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने संबंधित आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र जांजगीर संबद्ध कर दिया है।जानकारी के अनुसार, मुलमुला पुलिस ने अमोरा निवासी 33 वर्षीय फणेन्द्र सिंह के खिलाफ अवैध शराब बिक्री के मामले में आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मुलमुला थाना में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया था। उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी आरक्षक ओम प्रकाश डहरिया को सौंपी गई थी।बताया जा रहा है कि 22 अगस्त की सुबह करीब 3 बजे से 6 बजे के बीच आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही पुलिस उसकी पतासाजी में जुटी हुई है। इधर आरोपी की सुरक्षा में तैनात आरक्षक ओम प्रकाश डहरिया की ड्यूटी में लापरवाही सामने आने पर एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया।

आरक्षक

आरोपी
निलंबन अवधि में आरक्षक को रक्षित केंद्र जांजगीर संबद्ध किया गया है।वहीं, पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी फणेन्द्र सिंह के खिलाफ मुलमुला पुलिस ने बीएनएस की धारा 262 के तहत अलग से मामला दर्ज किया है। पुलिस टीम अब फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए उसके संभावित ठिकानों और परिचितों के यहां तलाश कर रही है।











