---Advertisement---

12 नवंबर को छात्रावास अधीक्षक संघ का प्रदेशव्यापी हड़ताल

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
5197924

खबर खुलेआम

रायगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ के आह्वान पर छात्रावास अधीक्षकों की विभिन्न लंबित एवं न्यायोचित मांगों के निराकरण हेतु दिनांक 12 नवंबर 2026, गुरुवार को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल आयोजित की जाएगी।इसी क्रम में जिला रायगढ़ के समस्त छात्रावास अधीक्षक मिनी स्टेडियम, रायगढ़ में एकत्रित होकर अपनी मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण ढंग से सांकेतिक हड़ताल करेंगे। संघ द्वारा शासन के समक्ष प्रमुख रूप से अधीक्षक संवर्ग की सेवा शर्तों का निर्धारण, कार्य एवं अवकाश व्यवस्था स्पष्ट करना, अधीक्षक संवर्ग का कैडर पुनर्गठन एवं विभागीय परीक्षा के माध्यम से पदोन्नति के अवसर प्रदान करना, शिक्षक संवर्ग के प्रभार में कार्यरत अधीक्षकों को VSK ऐप से उपस्थिति दर्ज करने की अनिवार्यता से छूट, ऑनलाइन उपस्थिति एवं HMS व्यवस्था में व्यावहारिक सुधार तथा मेस राशि के निर्धारण में उचित व्यवस्था लागू करने जैसी मांगें रखी गई हैं।इसके अतिरिक्त छात्रावास संचालन हेतु पर्याप्त बजट, भोजन एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों की राशि में वृद्धि, विद्यार्थियों की दवाइयों एवं प्राथमिक उपचार हेतु पृथक बजट, छात्रावास की आवश्यक व्यवस्थाओं एवं रखरखाव हेतु पर्याप्त वित्तीय प्रावधान तथा शासकीय कार्यों के लिए नियमानुसार यात्रा भत्ता प्रदान करने की मांग भी शामिल है।संघ का कहना है कि छात्रावास अधीक्षक न केवल आदिवासी एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं समग्र देखभाल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं बल्कि उक्त वर्गों से संबंधित शासन के विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन जैसे पीएम जनमन, वन अधिकार पट्टा, PVTG से संबंधित आदि कार्य भी मैदानी स्तर पर करते हैं। इसके बावजूद अनेक प्रशासनिक, आर्थिक एवं व्यावहारिक समस्याओं के कारण अधीक्षकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं का समाधान न केवल अधीक्षकों के हित में, बल्कि छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भी आवश्यक है।संघ शासन से मांग करता है कि प्रस्तुत मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए, ताकि छात्रावास व्यवस्था सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो सके। स्थान : मिनी स्टेडियम, रायगढ़ दिनांक : 12 नवंबर 2026जिला रायगढ़ इकाई छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment