
डेस्क खबर खुलेआम
गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर
जशपुर जिले के कांसाबेल के ग्राम पंचायत घोघर की वसेन आमडायर बस्ती में आए भीषण आंधी-तूफान के कारण एक दर्दनाक हादसा हो गया है। तूफान इतना भयंकर था कि ग्रामीण नरेश लकड़ा का मकान पूरी तरह से ढह गया और उसकी दीवारें व खंभे जमींदोज हो गए। घर के गिरने से मलबे में दबने के कारण नरेश लकड़ा का पुत्र दीपचंद लकड़ा (उम्र 25 वर्ष) की मौके पर दुखद मृत्यु हो गई और दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये है।

जिनमे मृतक की माता मेरीना लकड़ा और दीपचंद की पत्नी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई हैं। भयावह आंधी तूफान से मृतक का घर पूरी तरह से उजड़ चुका है, अब घर की हालत ऐसी हो गई है कि शेष परिजनों को अन्य जगह पर शरण लेना पड़ेगा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुटा हुआ है।










