---Advertisement---

अस्पताल की व्यवस्था पर सालिक साय की नजर .. मरीजों से मिल जाना हाल .. स्वच्छता से लेकर मरीजों के उपचार तक दिए सख्त निर्देश

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4831215

डेस्क खबर खुलेआम

जशपुरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने आज जशपुर स्थित जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अचानक अस्पताल पहुंचे सालिक साय ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य एवं अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. जात्रा से अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने, मरीजों को समय पर उपचार एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

4831216

सालिक साय ने कहा कि अस्पताल में आने वाला प्रत्येक मरीज बेहतर उपचार और सम्मानजनक व्यवहार का हकदार है। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें जांच, दवा एवं उपचार की सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, पेयजल सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा।जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का उद्देश्य स्वास्थ्य सुविधाओं को आम नागरिक तक सुलभ बनाना है। सरकार द्वारा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। छत्तीसगढ़ के बजट दस्तावेज में भी इन योजनाओं के लिए प्रावधान किया गया है।उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों को शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आर्थिक स्थिति के कारण किसी भी व्यक्ति को इलाज से वंचित नहीं होना चाहिए। विशेषकर ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

4831191

सालिक साय ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। हाल ही में जशपुर के बगीचा में 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का लोकार्पण किया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं और आधुनिक लैब जांच की सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और चिकित्सकों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि पात्र हितग्राहियों को इसका वास्तविक लाभ मिले। इसके लिए अस्पताल स्तर पर बेहतर समन्वय और मरीजों की समस्याओं का तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए।निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत सीएमएचओ डॉ. जी.एस. जात्रा, सिविल सर्जन डॉ. कपिल कश्यप, संतोष गुप्ता जिला पंचायत अध्यक्ष के निज सहायक रवि मिश्रा तथा जिला कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो भूषण वैष्णव सहित अन्य उपस्थित रहे।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment