---Advertisement---

मंदिर के सामने तो पंचायत भवन के पास चल रहा था जुआ .. पुलिस ने 18 जुआरियों को दबोचा

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Screenshot 2026 11 05 14 05 58 90 3a637037d35f95c5dbcdcc75e697ce91

खबर खुलेआम

रायगढ़, 5 नवंबर को रायगढ़ जिला मे दिनांक 04 नवंबर 2026 को कोतवाली, जूटमिल एवं पुसौर पुलिस द्वारा पांच अलग-अलग स्थानों पर जुआ रेड कार्रवाई करते हुए कुल 18 जुआरियों को पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ों से कुल 38,450 रुपये नकद, ताश की गड्डियां सहित अन्य सामग्री जब्त की है। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। कोतवाली पुलिस ने पंचधारी डेम स्थित मंदिर के पास जुआ खेलने की सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। मौके पर काट पत्ती नामक जुआ खेलते हुए दीपंकर मित्रा उर्फ शुभम (32 वर्ष), सुभाष चन्द्र व्यापारी उर्फ आकाश (28 वर्ष), विक्की मंडल (40 वर्ष) एवं भास्कर दास (48 वर्ष), सभी निवासी रायगढ़, को पकड़ा गया। आरोपियों के फड़ एवं कब्जे से 23,200 रुपये नकद तथा 52 पत्ती ताश जब्त की गई।

5145602 768x1024 1

जूटमिल पुलिस ने दो स्थानों पर दबिश देकर सात जुआरियों को पकड़ा है। बता दे की पुलिस टीम ने कयाघाट स्थित बजरंगबली मंदिर के सामने स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेल रहे विजय दास महंत (38 वर्ष), अक्षय भारद्वाज (30 वर्ष) एवं जावेद अली (20 वर्ष) को पकड़ा। इनके कब्जे से 1,980 रुपये नकद जब्त किए गए। इसी प्रकार बांझीनपाली स्थित मनकेशरी मंदिर के सामने जुआ खेल रहे संजय कुमार पाण्डेय (40 वर्ष), उमेश आदित्य (30 वर्ष), कमलेश उर्फ भुरी यादव (23 वर्ष) एवं एतवारी आदित्य (60 वर्ष) को पकड़ा गया। इनके पास से 920 रुपये नकद जब्त किए गए। दोनों स्थानों पर कुछ जुआरी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। पुसौर पुलिस ने ग्राम बाघाडोला और जकेला में की रेड कार्रवाई, सात जुआरी गिरफ्तार। पुलिस टीम ने ग्राम बाघाडोला पंचायत भवन के सामने बिजली की रोशनी में जुआ खेल रहे डिग्रीलाल चौहान (54 वर्ष), जपेश्वर चौहान (32 वर्ष) एवं गोपाल चौहान (34 वर्ष), तीनों निवासी ग्राम बाघाडोला, को पकड़ा। इनके फड़ एवं कब्जे से 2,150 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश एवं एक प्लास्टिक बोरी जब्त की गई। वहीं ग्राम जकेला खार के पास जुआ खेल रहे जगदीश साव (29 वर्ष), विद्याधर साव (48 वर्ष), सुशील प्रधान (48 वर्ष) एवं नंद कुमार साव (31 वर्ष) को पकड़ा गया। इनके कब्जे से 10,200 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश एवं एक प्लास्टिक बोरी जब्त की गई।

एसएसपी रायगढ़ शशि मोहन सिंह का संदेश दिया है की जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जुआ-सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे अवैध कृत्यों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment