---Advertisement---

सेवा सेतु अभियान से ग्रामीणों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सालिक साय

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4844779

डेस्क खबर खुलेआम

पत्थलगांव। सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत पत्थलगांव विकासखंड के शेखरपुर में ब्लॉक स्तरीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र की 22 ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनपद सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण करना और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय शामिल हुए। उनके साथ जनपद अध्यक्ष धनियारो परहा, लुड़ेग-तमता भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल, जनपद सदस्य कौशल्या चौहान, भाजपा मंडल महामंत्री लक्ष्मीनारायण यादव, योगेंद्र नायक सहित तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।शिविर में लगभग 16 विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। ग्रामीणों को अलग-अलग विभागों की योजनाओं, सुविधाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याओं और आवेदनों को संबंधित विभागों के समक्ष रखा गया।

4844767

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन को धरातल पर उतारने का कार्य किया जा रहा है। सरकार की प्राथमिकता है कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि प्रशासन और विभागीय सेवाएं उनके गांव तक पहुंचे।उन्होंने कहा कि सेवा सेतु अभियान सरकार और जनता के बीच एक मजबूत सेतु का काम कर रहा है। इस तरह के शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं और योजनाओं की जानकारी मिल रही है। साथ ही पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से जोड़ने और उनकी समस्याओं का निराकरण करने में भी मदद मिल रही है।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी सेवा सेतु अभियान को ग्रामीणों के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि ऐसे शिविरों का आयोजन लगातार किया जाना चाहिए, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को शासकीय सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके।शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न विभागों से संबंधित जानकारी ली और अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी देते हुए संबंधित मामलों के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment