---Advertisement---

अवैध गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Screenshot 2026 11 06 16 53 25 61 3a637037d35f95c5dbcdcc75e697ce91

खबर खुलेआम

रायगढ़, 6 नवंबर भूपदेवपुर पुलिस ने ग्राम बिंजकोट में गांजा तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 4.110 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपये है, बरामद किया है। मामले में गांजा की खरीदी-बिक्री में सहयोग करने वाले दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है भूपदेवपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति प्लास्टिक बोरी में गांजा लेकर ग्राम बिंजकोट से ग्राम दर्रामुड़ा की ओर पैदल जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम बिंजकोट मेन रोड के पास घेराबंदी कर संदेही धनेश्वर कुम्हार (62 वर्ष), निवासी बिंजकोट कुम्हारडीपा को पकड़ा। विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास रखी प्लास्टिक बोरी से खाकी टेप में लिपटे गांजे के चार पैकेट बरामद हुए। तौल कराने पर कुल 4.110 किलोग्राम गांजा मिला, जिसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये है। पूछताछ में आरोपी ने गांजा बिक्री के उद्देश्य से रखने की बात स्वीकार की। विवेचना के दौरान धनेश्वर से पूछताछ में गांजा की खरीदी-बिक्री में ग्राम दर्रामुड़ा निवासी ठाकुर प्रसाद पटेल (39 वर्ष), पिता राम प्रसाद पटेल की संलिप्तता सामने आई।

5158178

पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से गांजा बिक्री की रकम 500 रुपये भी बरामद कर जप्त की गई। दोनों आरोपियों को थाना भूपदेवपुर में अपराध क्रमांक 141/2026, धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के निर्देशानुसार एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव, डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह के मार्गदर्शन पर भूपदेवपुर पुलिस गांजा के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य आरोपियों की पतासाजी में जुटी है ।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment