
डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर
पत्थलगांव। त्योहार की खुशियों भरी शाम उस वक्त दहशत में बदल गई, जब बटुराबहार क्षेत्र स्थित शंकर बंजारा नाम के व्यक्ति कि किराना स्टोर में अचानक गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फटने कि जानकारी सामने आई है । धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। घटना देर शाम कि बताई जा रही है।

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सिलेंडर विस्फोट के कारण किराना स्टोर की बिल्डिंग और दुकान में रखे सामान को भारी नुकसान पहुंचा है। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी के हताहत होने या जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है। हालांकि, हादसे में कुल कितना नुकसान हुआ है और कोई व्यक्ति प्रभावित हुआ है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए। फिलहाल गैस सिलेंडर फटने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह और नुकसान का पूरा विवरण सामने आ सकेगा। त्योहार की शाम हुए इस जोरदार धमाके ने पूरे बटुराबहार क्षेत्र को दहला दिया।






