---Advertisement---

घर का ताला तोडा .. सोने के जेवर चोरी करने वाला गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
5152985

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

दिनांक 04.11.2026 को प्रार्थी ललित यादव पिता रविशंकर यादव उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम डूमरबहार, थाना बागबहार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 03.11.2026 की रात्रि करीब 09:00 बजे उसके पिता व माता खाना खाने के बाद दुकान में सोने चले गए थे। रात्रि करीब 10:30 बजे जब प्रार्थी होटल से अपने घर सोने आया तो देखा कि घर के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था तथा दरवाजा खुला था। घर के अंदर जाकर देखने पर अलमारी खुली हुई थी और सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। इसकी जानकारी प्रार्थी ने अपने माता-पिता को दी। तीनों ने घर की जांच की तो अलमारी में रखा सोने का एक जोड़ी कर्णफूल गायब मिला।

5146827

प्रार्थी ने घर के आसपास शंकर भगत को घूमते हुए देखने की बात बताई और उस पर चोरी करने का संदेह जाहिर किया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बागबहार में अपराध क्रमांक 109/26, धारा 331(3), 305 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। बागबहार पुलिस के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार संदेह के आधार पर ग्राम डूमरबहार में पतासाजी कर शंकर भगत को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने प्रार्थी के घर के दरवाजे में लगा ताला तोड़कर अंदर प्रवेश करने तथा अलमारी में रखे सोने के एक जोड़ी कर्णफूल को चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी गया सोने का एक जोड़ी कर्णफूल, कीमती लगभग 70,000/- रुपये बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

5153054

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment