---Advertisement---

थाना से लगे 2 दुकानों में छत तोड़कर लाखों कि चोरी .. लगातार चोरी से क्षेत्र में दहशत

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4315055

खबर खुलेआम

घरघोड़ा में चोर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं एक तरफ जहां दो तीन पूर्व मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम आवास से महज कुछ दुरी पर तीन दुकानों के पहले तोड़े गए थे वहीं आज रात फिर से चोरों ने धावा बोलकर थाना के बगल स्थित दो दुकानों पर ताला तोड़कर लाखों का माल उड़ा लिया है संतोष किराना और गोकुल चंद मामराज के राशन दुकान में लाखों कि चोरी कि घटना सामने आई है दोनों दुकानों से लाखों का माल चोरी किया संतोष किराना से नगद 4 लाख चांदी के सिक्के, सोना का जेवरात, मोबाईल, वही दूसरे दुकान गोकुल चंद मामाराज एक लाख से अधिक नगद सामान कि चोरी कि गई है। सुरक्षा को लेकर पुलिस के कार्य शैली पर सवाल उठा रहें है. थाना से लगे और जय स्तम्भ चौक कि दुकानों में चोरी से दुकानदार और स्थानीय नागरिक दहशत में है.

पीड़ित दुकानदारो ने बताया कि चोरी कि घटना कि सुचना पुलिस को दे दी गई। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब चोर थाना से सटी दुकानों को भी निशाना बनाने से नहीं डर रहे हैं, तो शहर के अन्य हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था कितनी मजबूत है? व्यापारियों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी का माल बरामद करने की मांग की है।

4314859
4314864
4315228

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment