---Advertisement---

भजन गाने जा रहे तीन लोगों को बस ने रगड़ा .. तीनों कि मौके पर मौत

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
5342801

डेस्क खबर खुलेआम

सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र मे रविवार को दर्दनाक घटना सामने आया है जिसमे छवारिपाली पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बस और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए वही मोटरसाइकिल मे सवार तीनों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर से डभरा की ओर आ रही तेज रफ्तार मुस्कान बस ने छवारिपाली पेट्रोल पंप के पास एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर तीन लोग सवार थे,

5342901

जो हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतकों की पहचान ग्राम दर्री निवासी हरिशंकर चौहान (40) पिता बंसीधर चौहान, मोहरदास बैरागी (55) पिता बुद्धेश्वर दास बैरागी तथा शेतकुमार पटेल (62) पिता हरिप्रसाद पटेल के रूप में हुई है।

5342900

बताया जा रहा है कि तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर सपोस में आयोजित रामनाम सप्ताह कार्यक्रम में गायन करने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। तीन लोगों की असामयिक मौत से ग्राम दर्री सहित आसपास के क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment