---Advertisement---

धान खरीदी उत्सव में किसानों का हुआ अभिनंदन .. मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सालिक साय

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
5347488 768x1024 1

डेस्क खबर खुलेआम

डुमरबहार धान मंडी में आयोजित हुआ किसान अभिनंदन समारोह, विष्णुदेव साय सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की सालिक साय ने की सराहना

जशपुर। धान खरीदी वर्ष 2026-27 के अवसर पर डुमरबहार धान मंडी में किसान अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत जशपुर के अध्यक्ष सालिक साय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने किसानों का अभिनंदन करते हुए धान खरीदी उत्सव की शुभकामनाएं दीं और किसानों के योगदान की सराहना की।सालिक साय ने कहा 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले किसानों को भी प्रति एकड़ 13,839 रुपये की सहायता राशि मिलेगी।

5347479

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सालिक साय ने कहा कि किसान प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। किसानों की मेहनत और समर्पण से ही प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और कृषि क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने, कृषि सुविधाओं का विस्तार करने तथा किसान कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उन्हें लाभान्वित करने की दिशा में सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

5347493 768x1024 1

उन्होंने कहा कि धान खरीदी उत्सव केवल उपज बेचने का अवसर नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत, परिश्रम और सम्मान का उत्सव भी है। किसानों का सम्मान और उनकी खुशहाली सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।इस अवसर पर डुमरबहार सरपंच, उपसरपंच गोविंद यादव, मनोहर मिंज, भीमप्रसाद, प्रहलाद, इंद्रो भगत, नोडल अधिकारी जगसाय सिदार, गजाधर पैंकरा, मंडी प्रबंधक भास्कर यादव, लालू सिंह, बबलू यादव, कृष्णा पैंकरा, फड़ प्रभारी सहित मंडी के समस्त कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कृषक बंधु उपस्थित रहे।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment