---Advertisement---

पत्नी कि हत्या कर खाट से गिरने कि कहानी .. कब्र से निकाला शव तो खुला राज ..

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
5346104

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

जशपुर /दिनांक 20.11.2026 को प्रार्थिया सीता बाई, उम्र 45 वर्ष, निवासी कुडमुरा नंदीटोली, थाना नारायणपुर, जो मृतिका पार्वती बाई की छोटी बहन है, द्वारा थाना कुनकुरी में उपस्थित होकर अपनी बड़ी बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।प्रार्थिया ने पुलिस को बताया कि उसकी बड़ी बहन पार्वती बाई, उम्र 52 वर्ष, का विवाह ग्राम खजूरबहार निवासी मुखलाल राम के साथ हुआ था। दिनांक 06.11.2026 को शाम लगभग 05:00 बजे मृतिका की बहू ने फोन कर पार्वती बाई की मृत्यु होने की सूचना दी थी। सूचना मिलने पर प्रार्थिया अगले दिन ग्राम खजूरबहार पहुंची, जहां उसकी बहन घर के कमरे में मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। मृतिका के सिर एवं माथे पर गंभीर चोट के निशान थे तथा खून निकला हुआ था।मृतिका के पति मुखलाल राम ने परिजनों को बताया था कि पार्वती बाई खाट से गिर गई थी, जिससे उसके सिर में चोट लगने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। पति की बात पर विश्वास करते हुए परिजनों एवं समाज के लोगों ने दिनांक 07.11.2026 को मृतिका के शव को दफन कर दिया था। कुछ समय बाद प्रार्थिया को अपनी बहन की मृत्यु की परिस्थितियों पर संदेह हुआ। उसे आशंका थी कि उसके पति द्वारा ही मारपीट कर उसकी हत्या की गई है।

5344494

प्रार्थिया ने थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में मर्ग क्रमांक 80/2026, धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग जांच प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा गवाहों के कथन दर्ज किए गए तथा विधिवत वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए दफन किए गए मृतिका के शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की शॉर्ट रिपोर्ट में चिकित्सक द्वारा मृत्यु की प्रकृति हत्यात्मक होना लेख किया गया। इस प्रकार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ कि पार्वती बाई की मृत्यु खाट से गिरने के कारण नहीं बल्कि उसकी हत्या किए जाने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतिका के पति मुखलाल राम के विरुद्ध थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 226/2026, धारा 103(1), 238(क) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा संदेही पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी मुखलाल राम ने बताया कि वह अपनी पत्नी पार्वती बाई के चरित्र को लेकर शंका करता था। दिनांक 06.11.2026 को दोपहर लगभग 12:30 से 01:00 बजे के मध्य उसने अपनी पत्नी को किसी व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसी बात को लेकर वह आक्रोशित हो गया और घर में रखे टांगी के पासा भाग से अपनी पत्नी के सिर, माथे एवं सीने पर दो-तीन बार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण पार्वती बाई की मृत्यु हो गई।पत्नी की मृत्यु के बाद आरोपी ने घटना की वास्तविकता छिपाने एवं स्वयं को बचाने के उद्देश्य से परिजनों को गुमराह करते हुए बताया कि पार्वती बाई खाट से गिर गई थी, जिससे उसके सिर में चोट लगने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। आरोपी द्वारा बताई गई इस झूठी कहानी पर विश्वास कर परिजनों एवं समाज के लोगों ने दिनांक 07.11.2026 को मृतिका के शव को दफन कर दिया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त बांस का बेंट लगा लोहे का टांगी उसके घर से बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने एवं पूछताछ में अपराध स्वीकार किए जाने पर पुलिस द्वारा उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। प्रकरण में थाना कुनकुरी पुलिस द्वारा अग्रिम विवेचना एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment