---Advertisement---

बांध में ग्रामीण कि मिली लाश .. पुलिस जाँच में जुटी

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4633495

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

पत्थलगांव (जशपुर)। जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बालाझर स्थित घोघरा बांध में नहाने गए 60 वर्षीय वृद्ध नोहरसाय बसोड की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना आज 18 सितम्बर 2026 सुबह लगभग 8:00 बजे की बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खरकट्टा निवासी मृतक नोहरसाय बसोड रोज की तरह आज सुबह करीब 7:00 बजे घर से घोघरा बांध नहाने जाने की बात कहकर निकले थे। उम्रदराज होने के कारण वे ठीक से चल-फिर नहीं पाते थे। बांध पर नहाने के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया, जिससे वे गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मृत्यु हो गई।सुबह करीब 8:30 बजे ग्राम बालाझर के एक ग्रामीण खिरोद उरांव ने बांध के पानी में शव तैरता देख मृतक के पुत्र बुधराम बसोड (35 वर्ष) को फोन पर घटना की सूचना दी। परिजन और ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे, जहां नोहरसाय का शव पानी के ऊपर तैर रहा था।घटना की सूचना मिलने पर पत्थलगांव थाना में मर्ग क्रमांक 124/2026, धारा 194 BNSS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है परिजनों ने बताया कि वृद्ध की मौत पैर फिसलने और डूबने के कारण हुई है और उन्हें किसी भी प्रकार का कोई संदेह नहीं है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच और पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment