---Advertisement---

शादी का झांसा देकर 20 वर्षीय युवती से दुष्कर्म

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
5336455

खबर खुलेआम

22 नवंबर, रायगढ़ शादी का प्रलोभन देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने, बाद में शादी से मुकरने और जान से मारकर फेंक देने की धमकी देने वाले आरोपी सागर पटैल उर्फ छोटु (22 वर्ष), पिता सेतराम पटैल, निवासी थाना खरसिया क्षेत्र को महिला थाना रायगढ़ की टीम ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 नवंबर 2026 को 20 वर्षीय युवती ने महिला थाना रायगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आरोपी सागर पटैल को काफी पहले से जानती थी। जुलाई 2024 में आरोपी ने उसे पसंद करने और शादी करने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद युवती भी उसे पसंद करने लगी। युवती ने जब परिजनों द्वारा इस रिश्ते पर सहमति नहीं देने की बात आरोपी को बताई, तब दिनांक 7 सितंबर 2026 की रात आरोपी उसके घर पहुंचा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अगले दिन शादी करने की बात कहकर उसे ट्रेन से बिलासपुर ले गया, जहां एक मंदिर में उसकी मांग में सिंदूर भरकर शादी होने की बात कही और अपने घर ले आया। इसके बाद युवती आरोपी के घर पर रहने लगी। मामले की जानकारी युवती के परिजनों को होने पर उन्होंने सामाजिक रीति-रिवाज से शादी करने के लिए आरोपी से बातचीत की लेकिन वह लगातार टालमटोल करने लगा। आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार करते हुए अधिक दबाव बनाने पर जान से मारकर फेंक देने की धमकी दी। युवती की रिपोर्ट पर महिला थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 101/2026, धारा 69, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल पुलिस टीम को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए खरसिया रवाना किया गया। टीम ने आरोपी के घर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर महिला थाना की टीम ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश – “महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में रायगढ़ पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई कर रही है। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने तथा पीड़िता को धमकाने वाले आरोपियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। महिला संबंधी अपराधों में पीड़िताओं को त्वरित न्याय दिलाना रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता है।”

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment