---Advertisement---

एसएसडी पूंजीपथरा में धूमधाम से मनाया गया संस्थापक दिवस

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4105036

खबर खुलेआम

पूंजीपथरा, 07 अगस्त। स्टील स्ट्रक्चर डिवीजन (SSD), पूंजीपथरा में जिंदल समूह के संस्थापक बाबूजी ओम प्रकाश जिंदल जी की 96वीं जयंती के अवसर पर संस्थापक दिवस श्रद्धा, उत्साह एवं सेवा भावना के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, आरती एवं सुंदरकांड पाठ से हुआ। इसके पश्चात बाबूजी श्री ओम प्रकाश जिंदल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।संस्थापक दिवस के अवसर पर जिंदल फाउंडेशन एवं एसएसडी के संयुक्त तत्वावधान में जिंदल मेडिकल एड पोस्ट (ट्रॉमा सेंटर), पूंजीपथरा तथा ग्राम तुमीडीह में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

4104991

इसके साथ ही अमलीडीह स्थित नेत्रहीन बाल विद्या मंदिर में अध्ययनरत नेत्रहीन बच्चों के लिए खाद्य सामग्री एवं राशन का वितरण भी किया गया।इस अवसर पर एसएसडी के बिजनेस हेड मोहम्मद इनाम उर रशदीन, एचआर प्रमुख प्रकाश पटेल सहित एसएसडी के अधिकारी, कर्मचारी एवं जिंदल फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने बाबूजी के आदर्शों, सामाजिक सरोकारों एवं सेवा भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।संस्थापक दिवस का यह आयोजन सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनकल्याण के प्रति जिंदल समूह की प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment