---Advertisement---

कल 4 जून को कया में लगेगा सुशासन समाधान शिविर .. विभागीय अधिकारी करेंगे समस्याओं का निराकरण

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3373182

खबर खुलेआम

घरघोड़ा। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेशभर में संचालित सुशासन तिहार 2026 के तहत आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 4 जून को घरघोड़ा विकासखंड के वनांचल क्षेत्र कया में सुशासन समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा।शिविर में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। ग्रामीणों की समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों का मौके पर ही निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।प्रशासन की ओर से क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अपनी समस्याओं एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर शासन की सुविधाओं का लाभ उठाएं।शिविर में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, खाद्य, विद्युत, वन तथा अन्य विभागों से संबंधित मामलों पर सुनवाई की जाएगी।सुशासन तिहार के तहत आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शासन और प्रशासन की पहुंच को मजबूत बनाना तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। वनांचल क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला या विकासखंड मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें, इसी उद्देश्य से अधिकारियों की टीम सीधे गांव पहुंच रही है।ग्रामीणों को उम्मीद है कि शिविर के माध्यम से लंबे समय से लंबित राजस्व प्रकरण, राशन कार्ड, पेंशन, आवास, पेयजल, बिजली तथा अन्य जनसमस्याओं का समाधान होगा। प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में शामिल होकर अपनी समस्याएं रखने और शासन की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment