---Advertisement---

बिजली बिल वसूलने पहुंचे असिस्टेंट इंजीनियर के साथ मारपीट .. पिता-पुत्र गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
5259712

खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

दिनांक 13.11.2026 को प्रार्थी भूपेन्द्र राठौर, असिस्टेंट इंजीनियर, बगीचा अपने स्टाफ के साथ ग्राम महादेवडांड में बिजली बिल की बकाया राशि वसूली हेतु पहुंचा था। गांव में बिजली बिल की लगभग ₹1,67,000 की बकाया राशि वसूली के दौरान पंखरासियुस तिर्की द्वारा विवाद किया जाने लगा। आरोपी द्वारा बकाया राशि अदा करने के बजाय विवाद करते हुए गाली-गलौज करने लगा, इस दौरान उसका पुत्र सोमल तिर्की दौड़कर आया और वह प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देते हुये लकड़ी के डंडे एवं अन्य वस्तु से हमला किया गया, जिससे प्रार्थी के सिर एवं कंधे में चोट आई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बगीचा में अपराध क्रमांक 300/2026, धारा 296, 351(2), 221, 132, 121(1), 121(2), 3(5), 121(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त गंभीर रिपोर्ट पर थाना बगीचा पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए प्रकरण में संलिप्त पिता-पुत्र दोनों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया गया, आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त अपराध पाये जाने पर उन्हें दिनांक 15.11.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

एसएसपी जशपुर डाॅ. लाल उमेद सिंह द्वारा* कहा गया है कि – शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करना एवं शासकीय कर्मचारियों के साथ मारपीट करना गंभीर अपराध है। कानून को हाथ में लेने वालों के विरुद्ध पुलिस सख्त वैधानिक कार्यवाही करेगी। आम नागरिक कानून का सम्मान करें एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment