---Advertisement---

नवदीप गुरु गौरव सम्मान से सम्मानित हुए रायगढ़ के शिक्षक .. 169 शिक्षकों को मिला सम्मान

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
5260044

खबर खुलेआम

शिक्षा, साहित्य, समाजसेवा और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रदेशभर के शिक्षकों का हुआ सम्मान,

रायगढ़ जिले के शिक्षकों ने भी बढ़ाया गौरव

सारंगढ़-बिलाईगढ़। शिक्षा, साहित्य, समाजसेवा एवं कला सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले छत्तीसगढ़ के शिक्षकों को नवदीप शिक्षण सेवा समिति द्वारा आयोजित भव्य समारोह में नवदीप गुरु गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। साहू समाज भवन, कुटेला (सारंगढ़-बिलाईगढ़) में आयोजित इस समारोह में प्रदेशभर से चयनित 169 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान चयनित शिक्षकों को समिति की सदस्यता दिलाते हुए सेवा एवं समर्पण की शपथ भी दिलाई गई।समिति द्वारा प्रदेशभर के शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का चयन किया गया। सम्मानित होने वालों में रायगढ़ जिले के शिक्षकों की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही।रायगढ़ विकासखंड से पिंगलेश्वरी पटेल, संतोष कुमार पटेल, रीता श्रीवास्तव, मीनाक्षी सरकार, रश्मि साहू, दीपा चौहान, शकुन्तला सहंस, भूमिसुता सिदार एवं अनीता बरेठ सहित अन्य विकासखंडों के शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े एवं बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरें उपस्थित रहीं। वहीं पूर्व विधायक कामदा जोल्हे, जिला एवं जनपद पंचायत के सभापति, अन्य जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने भी समारोह में सहभागिता की। अतिथियों ने अपने संबोधन में नवदीप शिक्षण सेवा समिति की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों का सम्मान समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने के साथ ही उन्हें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।समारोह में समिति के संस्थापक एवं संयोजक डॉ. जगजीवन प्रसाद जांगड़े, प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार कश्यप एवं उनकी पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों के योगदान को पहचान देना और उन्हें सामाजिक सरोकारों से जोड़ना एक सराहनीय पहल है। इस तरह के आयोजन से प्रदेशभर के शिक्षकों में नई ऊर्जा, उत्साह और सेवा भावना का संचार होगा। समारोह में समिति के भावी उद्देश्यों एवं विस्तार की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के साथ दिव्यांगजनों की आवश्यकताओं को पूरा करने, आश्रमों में सेवा कार्य, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने, वाटर कूलर की व्यवस्था तथा नशामुक्ति जैसे सामाजिक कार्यों को सामूहिक सहभागिता से आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया गया।इसी उद्देश्य से समिति द्वारा विजन 2030 की जानकारी साझा करते हुए सभी शिक्षकों से संगठन के साथ जुड़कर सामाजिक बदलाव की इस मुहिम में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि शिक्षकों की सामूहिक भागीदारी से समिति के उद्देश्यों को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी।कार्यक्रम ने शिक्षकों के सम्मान के साथ-साथ शिक्षा और सामाजिक सेवा को एक साझा मंच पर जोड़ने का संदेश दिया। उक्ताशय की जानकारी राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक संतोष कुमार पटेल ने दी।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment