
डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो
जशपुर / दिनांक 20.11.2026 को थाना दुलदुला पुलिस को मुखबिर से पुख़्ता सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम बंगुरकेला अखराडीपा निवासी राजकुमार दानी अपने घर में अवैध मादक पदार्थ गांजा भारी मात्रा में छिपाकर रखा है तथा बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर थाना दुलदुला पुलिस के द्वारा उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए,तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई।पुलिस टीम द्वारा गवाहों के समक्ष संदेही राजकुमार दानी की मकान की विधिवत तलाशी ली गई,तलाशी के दौरान मकान के अंदर कमरे में रखी एक प्लास्टिक की बोरी से प्लास्टिक रैपर में बंधे कुल 08 पैकेट बरामद हुए। जिसे गवाहों के समक्ष जांच करने पर गांजा होना पाया गया। पुलिस के द्वारा जब आरोपी से गांजे के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया जा सका, जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपी राजकुमार दानी को हिरासत में लेते हुए, उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा को जप्त किया गया, पुलिस के द्वारा जब जप्त गांजे का वजन किया गया, तो कुल वजन 8.250 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया। जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 04लाख रुपये है। मामले में पुलिस के द्वारा आरोपी राजकुमार फानी निवासी ग्राम बंगुरकेला अखराडीपा के विरुद्ध थाना दुलदुला में अपराध क्रमांक 75/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है। आरोपी के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।





