---Advertisement---

ट्रांसफार्मर के पास बिजली सुधारने पंहुचा ग्रामीण .. मौके पर मिली शव

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3965637

डेस्क खबर खुलेआम

पत्थलगॉव / पत्थलगांव के ग्राम जोराडोल में बिजली करंट की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान पुरषोत्तम सिदार, उम्र 41 वर्ष, निवासी जोराडोल के रूप में हुई है। मिली जानकारी अनुसार पुरषोत्तम सिदार के घर की बिजली खराब हो गई थी। वह घर के समीप लगे ट्रांसफार्मर के पास बिजली व्यवस्था ठीक करने में लगा हुआ था । इसी दौरान अचानक वह बिजली करंट की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन मौके पर पहुंचे और देखे तो उनके होस उड़ गए । परिजनों के पहुंचते तक पुरसोत्तम सिदार कि मौत हो गई थी। मौत कि सुचना बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। मामले की सूचना पत्थलगांव पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है । पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मौत की वजह बिजली करंट की चपेट में आना बताई जा रही है। हालांकि घटना किन परिस्थितियों में हुई और करंट कैसे लगा, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस कि. जाँच के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment