---Advertisement---

जनगणना कार्य में बाधा डालन पड़ा महंगा .. आरोपी युवक गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4243840

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

जशपुर / दिनांक 05.05.2026 को प्रार्थी सतीश कुमार सक्सेना उम्र 42 वर्ष, शिक्षक, निवासी ग्राम कुमकेला, थाना पत्थलगांव द्वारा थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनकी ड्यूटी जनगणना प्रगणक के रूप में लगाई गई थी। जनगणना कार्य के सिलसिले में वे दिनांक 05.05.2026 को ग्राम सुरेशपुर गए हुए थे। इसी दौरान रास्ते में एक युवक ने उन्हें रोककर फर्जी व्यक्ति बताते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी तथा हाथ-मुक्के से मारपीट करने लगा। आरोपी ने प्रार्थी का आईडी कार्ड खींचकर फेंक दिया तथा उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के इस कृत्य से प्रार्थी द्वारा किया जा रहा शासकीय जनगणना कार्य बाधित हुआ।प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 97/2026, धारा 221, 132, 296, 351(3), 115(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा गवाहों एवं संबंधित व्यक्तियों के बयान लिए गए। विवेचना एवं तकनीकी जानकारी के आधार पर घटना में शामिल संदिग्ध व्यक्ति की पहचान शुभम कुजूर उर्फ बंटी कुजूर, उम्र 26 वर्ष, निवासी रामभाटा, संजय मैदान, हरदिया गली, थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ के रूप में हुई। विवेचना के दौरान पता चला कि आरोपी घटना दिनांक को ग्राम सुरेशपुर में अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। इसी दौरान उसने जनगणना कार्य में लगे शिक्षक के साथ मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की थी। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस के द्वारा उसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी।इसी दौरान पुलिस को मुखबिर की सूचना व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि फरार आरोपी शुभम कुजूर अपने रायगढ़ स्थित रामभाटा के घर आया हुआ है। सूचना पर थाना पत्थलगांव पुलिस टीम एवं तकनीकी टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए रायगढ़ स्थित आरोपी के ठिकाने पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और आरोपी शुभम कुजूर को हिरासत में लेकर लाया गया।मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पहचान कार्यवाही कराई गई। पहचान कार्यवाही के दौरान प्रार्थी सतीश कुमार सक्सेना द्वारा हिरासत में लिए गए शुभम कुजूर की पहचान घटना में शामिल व्यक्ति के रूप में की गई। पुलिस की पूछताछ एवं पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।मामले में पुलिस की अग्रिम विवेचनात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment