---Advertisement---

वर्दी पहने सड़क में धुत पड़ा आरक्षक का वीडियो वायरल — एसएसपी ने तत्काल किया निलंबित

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2885252

खबर खुलेआम

22 अप्रैल, रायगढ़* । आज दिनांक 22.04.2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर थाना धरमजयगढ़ में पदस्थ आरक्षक दिलेश चन्द्रा का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह वर्दी की स्थिति में किसी सार्वजनिक स्थान पर बेसुध अवस्था में सड़क पर पड़े हुए दिखाई दे रहा है।

उक्त वीडियो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के संज्ञान में आते ही उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच कराई। प्रथम दृष्टया आरक्षक द्वारा अपने पदीय दायित्वों के विपरीत आचरण करना पाए जाने पर आरक्षक क्रमांक 251 दिलेश चन्द्रा, थाना धरमजयगढ़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान आरक्षक का मुख्यालय रक्षित केन्द्र रायगढ़ निर्धारित किया गया है तथा इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* — “पुलिस बल में अनुशासन सर्वोपरि है। वर्दी की गरिमा के विपरीत कोई भी आचरण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। ऐसे मामलों में तत्काल और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment