
खबर खुलेआम
धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ क्षेत्र के सरिया नाला में एक ट्रक के नदी में गिरने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा, जिसके बाद पूरा वाहन पानी में डूब गया। फिलहाल ट्रक का कुछ हिस्सा ही पानी के ऊपर दिखाई दे रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक के संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। चालक के नदी में होने की आशंका के बीच उसकी तलाश और बचाव कार्य को लेकर स्थानीय स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

चालक की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि रेस्क्यू के बाद ही हो सकेगी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सरिया नाला का यह मार्ग पहले से ही संवेदनशील माना जाता है। पुल के संकरे होने और आसपास तीखे मोड़ होने के कारण यहां वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ती है। ट्रक नदी में गिरने की घटना के बाद एक बार फिर इस मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। फिलहाल हादसे के वास्तविक कारण और चालक की स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी रेस्क्यू एवं जांच के बाद ही सामने आएगी।



खबर खुलेआम – आसपास में घटती घटनाओ समाचार विज्ञापन के लिये वाट्सअप में संपर्क करें 9893452103







