---Advertisement---

नाले में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश , इलाके में मचा हड़कंप … पुलिस जांच में जुटी

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
1000110011

खबर खुलेआम

धरमजयगढ़। अमृतपुर स्थित खर्रा घाट के पास कोरजा नाला आज सुबह अचानक चर्चा का केंद्र बन गया, जब यहां जामुन की झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। आसपास के ग्रामीणों ने शव देखकर तुरंत बाद घटना कि पुलिस को सूचना दी , जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष बताई जा रही है। शव पर सफेद रंग का सैंडो बनियान और मटमैले रंग का डंडेदार कच्चा पहना हुआ है । शुरुआती आशंका है कि तेज बहाव में बहकर आने या नाले में डूबने से उसकी मौत हुई होगी। फिलहाल नाले का पानी कम हो चुका है, जिसके कारण शव दिखाई दिया।

धरमजयगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने सुपुर्द ने ले लिया है। मृतक की पहचान और मौत के कारणों की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच जारी है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment