
डेस्क खबर खुलेआम
निरंजन गुप्ता घरघोड़ा
रायगढ़ जिला के घरघोड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जिसमें घरघोड़ा से तमनार जाने वाली सड़क मे झरियापाली और देवगढ़ के बीच में खतरनाक सड़क हादसा सामने आया है हादसे में एक ट्रांसपोर्टर और उसके ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई है वहीं दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।
देखे वीडियो 👇🏼👇🏼

प्राप्त जानकारी अनुसार तमनार से घरघोड़ा की ओर आ रही कैंपर गाड़ी जिसमें ट्रांसपोर्टर सहित चार अन्य कैम्पर गाडी सवार थे जो घरघोड़ा की तरफ आ रहें थे लगभग 5:30 बजे के आसपास झरियापाली और देवगढ़ के बीच में लगे स्वागत द्वार पर जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रांसपोर्टर और अन्य एक मौके पर मौत हो गई। दो अन्य कैंपर में सवार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है जिन्हें 112 के इवेंट पर आर राम कृष् रात्रे एवं ड्राइवर जनार चौहान के द्वारा समय रहते उपचार के लिए हॉस्पिटल घरघोड़ा लाया गया जहां उनका उपचार जारी है। मृतको के शव को घरघोड़ा मरचूरी मे रखा गया है घरघोड़ा पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जाँच कार्यवाई मे जुट गई है

घटना मे मृतक का नाम 1 सत्येंद्र पाण्डेय उम्र लगभग 45 बताया जा रहा है जो ट्रांसपोर्ट का काम करने थे वही 2 मृतक रोहित कश्यप उम्र लगभग 35 वर्ष कोरबा निवासी की भी मौत हो गई है वही जीतेन्द्र सिंह पिता ननकु उम्र 56 वर्ष 2 विपिन सिंह उम्र लगभग 38 वर्ष गंभीर रूप से घायल बताये जा रहें है।.















