---Advertisement---

दवाई दुकान में चोरी .. CCTV से छेड़छाड़ कर 25 हजार नकद पार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3067970

खबर खुलेआम

विशेष सहयोग – राजु यादव धर्मजगढ़

धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मिरीगुड़ा में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक मेडिकल दुकान को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत और हड़कंप का माहौल है।मिली जानकारी के अनुसार, देर रात चोर मेडिकल दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और दुकान में रखी अलमारी का लॉक भी तोड़ दिया।

3067960

बताया जा रहा है कि अलमारी में रखे करीब 25 हजार रुपये नगद चोर अपने साथ ले गए।चोरों ने वारदात को अंजाम देने के दौरान दुकान में लगे CCTV कैमरे से भी छेड़छाड़ की। कैमरे में दर्ज समय के अनुसार घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है, क्योंकि उसी दौरान कैमरा बाधित हो गया।

3067975
3067966

घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल संचालक ने तत्काल धरमजयगढ़ पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है।लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में चिंता का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment