---Advertisement---

शिक्षक को फर्जीवाड़ा करना पड़ा महंगा .. शिक्षक गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3333515

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

जशपुर जिले में शिक्षा के क्षेत्र में संचालित शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का दुरुपयोग करने वाले एक आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

प्रार्थी ददिबल प्रसाद विश्वकर्मा, उम्र 43 वर्ष,निवासी शांति नगर कांसाबेल द्वारा थाना पत्थलगांव में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आरोपी चमर साय पैकरा, निवासी ग्राम जामझोर, तहसील पत्थलगांव, जो कि शासकीय शिक्षक है, ने अपनी वास्तविक आय को छुपाते हुए मात्र ₹75,000 वार्षिक आय दर्शाकर आय प्रमाण पत्र बनवाया तथा मिथ्या शपथ पत्र प्रस्तुत कर अपनी पुत्री को पंडित जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा 6वीं में निःशुल्क अध्ययन हेतु प्रवेश दिलाया।शिकायत की जांच के दौरान पत्थलगांव पुलिस द्वारा संबंधित दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त वेतन संबंधी अभिलेखों में आरोपी की वार्षिक आय लगभग ₹6,79,471 पाई गई। वहीं आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने स्वयं को कृषक बताते हुए वास्तविक आय छुपाकर गलत जानकारी प्रस्तुत की और शासकीय योजना का अनुचित लाभ प्राप्त किया। जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी के इस कृत्य से योजना के वास्तविक पात्र एवं आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान विद्यार्थियों के अधिकार प्रभावित हुए हैं। पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर आरोपी के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 55/2026 अंतर्गत धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई।विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध अपराध प्रमाणित पाए जाने पर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए दिनांक 30 मई 2026 को दोपहर 12:10 बजे आरोपी चमर साय पैकरा (41 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी, मिथ्या जानकारी अथवा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लाभ लेने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment