---Advertisement---

दिवाली की रात नदी में समाई कार .. पत्रकार सहित चार लोगों की मौत

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
5177434

desk khabar khuleaam

रायपुर से दीपावली मनाकर घर लौट रहा था परिवार .. पति-पत्नी और दोनों बच्चों ने गंवाई जान

गरियाबंद / दीपावली की खुशियां एक ही पल में मातम में बदल गईं। रोशनी के पर्व की रात छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया। राजिम के टीला एनीकट के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में पत्रकार सहित एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।मृतकों की पहचान पत्रकार शीतल साहू, उनकी पत्नी भारती साहू, 19 वर्षीय बेटे विकास साहू और 21 वर्षीय बेटी पूर्वा साहू के रूप में हुई है।

5177375
5177376

बताया जा रहा है कि शीतल साहू अपने परिवार के साथ दीपावली मनाने रायपुर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान देर रात चंपारण थाना क्षेत्र के अंतर्गत टीला एनीकट के पास अचानक उनकी कार अनियंत्रित हुई और सीधे नदी में जा समाई। हादसा इतना भयावह था कि कार में सवार किसी भी सदस्य को बचाया नहीं जा सका। त्योहार मनाकर घर लौट रहे परिवार के चारों सदस्यों की एक साथ मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे का शिकार हुए शीतल साहू पत्रकार थे। दुर्घटनाग्रस्त कार पर ‘मीडिया एग्जीक्यूटिव’ लिखा हुआ था।घटना की सूचना मिलते ही चंपारण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त कार के नदी में गिरने की परिस्थितियों का पता लगा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी थी, हालांकि हादसे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment