
डेस्क खबर खुलेआम
जांजगीर-चांपा जिले से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। जांजगीर-चांपा मार्ग स्थित खोखसा ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन करीब 5 से 6 बार पलटी खाते हुए सड़क पर जा गिरा, जिससे स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।बताया जा रहा है कि वाहन में सवार दो छात्र परीक्षा देकर अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। दुर्घटना में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।
हादसे के कारण कुछ समय तक ओवरब्रिज पर यातायात भी प्रभावित रहा। घटना की सूचना मिलते ही जांजगीर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।









