---Advertisement---

पिता को भेजा ‘गुड बाय’ मैसेज .. नदी मे तैरती मिली लाश

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3054616

डेस्क खबर खुलेआम

विशेष संवाददाता जांजगीर चाम्पा

जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र से बड़ी दर्दनाक घटना सामने आई है जिसमे थाना क्षेत्र के ग्राम कुदरी बैराज में 18 वर्षीय छात्र शिवम साहू ने हसदेव नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। करीब 40 घंटे की तलाश के बाद गुरुवार सुबह उसका शव बरामद किया गया। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।मिली जानकारी के अनुसार, शिवम साहू लायंस पब्लिक स्कूल में कक्षा 11वीं का छात्र था। कुछ दिनों पहले उसके दोस्तों के परीक्षा परिणाम घोषित हुए थे, लेकिन शिवम का रिजल्ट पूरक आने के कारण रुक गया था। इस बात को लेकर वह काफी परेशान और मानसिक तनाव में रहने लगा था।

3054524

बताया जा रहा है कि मंगलवार को शिवम ने अपने पिता संतोष साहू के व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर लिखा, “जीने का मन नहीं लग रहा है, मैं जा रहा हूं, गुड बाय पापा।” हालांकि बाद में उसने वह मैसेज डिलीट भी कर दिया था। उसने अपने कुछ दोस्तों से भी इस संबंध में बात की थी। इसी दौरान मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे शिवम कुदरी बैराज पहुंचा और अपना मोबाइल वहीं फेंककर हसदेव नदी में छलांग लगा दी। घटना को रास्ते से गुजर रहे एक ऑटो चालक ने देख लिया, जिसके बाद उसने बैराज में मौजूद कर्मचारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही चांपा पुलिस, तहसीलदार और ग्राम सरपंच मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी के बाद जांजगीर से गोताखोरों की टीम बुलाई गई और तलाश अभियान शुरू किया गया, लेकिन शुरुआती प्रयासों में सफलता नहीं मिली।

पुरे मामले मे पुलिस ने कहा👇🏼👇🏼

बाद में बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद बैराज के गेट खोले गए।लगातार खोजबीन के बाद गुरुवार सुबह करीब 40 घंटे बाद शिवम साहू का शव बैराज से कुछ दूरी पर बरामद किया गया। स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment