---Advertisement---

ट्रैक्टर हादसे में बेटे की मौत .. घर घुसकर मारपीट .. दो आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4189101

डेस्क खबर खुलेआम

जांजगीर चांपा दिनांक 13.08.26 को थाना मुलमुला क्षेत्र का मामला ग्राम तागा में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।प्रार्थी ईश्वरी यादव, उम्र 53 वर्ष, निवासी ग्राम तागा थाना मुलमुला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसका पुत्र अनिल यादव, ग्राम के शिवशंकर कश्यप के ट्रैक्टर में काम करने जाता था। ट्रैक्टर पलटने की घटना में ट्रैक्टर पर सवार अनिल यादव की मृत्यु हो गई थी। इस घटना की रिपोर्ट प्रार्थी द्वारा थाना पामगढ़ में दर्ज कराई गई थी।इसी पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों द्वारा प्रार्थी के घर में घुसकर लोहे की रॉड एवं हाथ-मुक्के से मारपीट की गई।मामले में थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 162/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 117(1), 333, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।थाना मुलमुला पुलिस ने आरोपियों की तलाश में तत्काल दबिश दी, आरोपियों के निवास पर दबिश देकर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी* 1. शिवशंकर कश्यप, पिता रामकृष्ण कश्यप, उम्र 32 वर्ष2. रामशंकर कश्यप, पिता रामकृष्ण कश्यप, उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम तागा, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा।

4164384
IMG 20260814 WA0012
4175453
Screenshot 2026 08 12 10 26 31 39 3a637037d35f95c5dbcdcc75e697ce91

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment