भाजपा नेताओं ने जिला पंचायत स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मलेन में कार्यकर्त्ताओ को किया रिचार्ज

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
R.O. No. 13098/21

डेस्क खबर खुलेआम

R.O. No. 13098/21
R.O. No. 13098/21
R.O. No. 13098/21

गणेश भोय तमता

जिला पंचायत स्तरीय लुडेग तमता मंडल में बृहद कार्यकर्ता सम्मेलन

जशपुर: प्रदेश में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है, और इसी कड़ी में भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए लुडेग तमता मंडल में जिला पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 11 में संपन्न हुआ। जहां कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही नेताओं ने कार्यकर्त्ताओ से स्वस्थ रूप से भाजपा के सिपाही के रूप में तन मन धन से भाजपा की जीत सुनिश्चित करने की बात कही गई ।

कार्यक्रम में पत्थलगांव विधायक गोमती साय, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य सालिक साय मंडल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा की विचारधारा, संगठन की नीतियों और आगामी चुनावों में एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।

सम्मेलन में लुडेग तमता मंडल के साथ अन्य क्षेत्रों के समर्पित कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। बैठक में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठनात्मक मजबूती, मतदाताओं तक पहुंच और चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की गई।

नेताओं ने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने, पार्टी की विचारधारा को जनता तक पहुंचाने और चुनावी मैदान में पूरी ऊर्जा के साथ काम करने का आह्वान किया। सम्मेलन को भाजपा की चुनावी तैयारियों को धार देने वाला माना जा रहा है।

R.O. No. 13098/21
R.O. No. 13098/21

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment