
डेस्क खबर खुलेआम
जशपुर / दिनांक 23.10.2026 को रणजीता स्टेडियम जशपुर में स्कॉर्पियो वाहन से खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी करने वाले चालक के विरुद्ध यातायात पुलिस जशपुर द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।वाहन चालक द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जाकर खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर स्टंटबाजी की जा रही थी। इस प्रकार की लापरवाही से वाहन चालक स्वयं दुर्घटना का शिकार हो सकता है तथा आसपास मौजूदअन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। सार्वजनिक स्थानों पर वाहन से स्टंट करना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे गंभीर सड़क दुर्घटना होने की आशंका भी बनी रहती है।मामले में यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 10,300 रुपये का समन शुल्क लगाया गया। इसके साथ ही चालक को समझाइश दी गई कि भविष्य में वाहन चलाते समय यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करे तथा सार्वजनिक स्थानों पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने, तेज गति से वाहन चलाने और स्टंटबाजी करने से बचे। नियमों का उल्लंघन करने पर आगे भी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यातायात नियमों को लेकर जशपुर पुलिस पुलिस सख्त*यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालक के विरुद्ध 184, धारा 196,धारा 56/192 ,धारा 119/177 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए कुल 10,300 रुपए का जुर्माना वसूला गया। जशपुर पुलिस आम नागरिकों से अपेक्षा करती है कि वे वाहन चलाते समय अपनी जिम्मेदारी समझें और सड़क पर किसी भी प्रकार का ऐसा कृत्य न करें, जिससे दूसरों की सुरक्षा प्रभावित हो। वाहन चलाना केवल व्यक्तिगत सुविधा का विषय नहीं, बल्कि सड़क पर चलने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा से जुड़ा दायित्व है।
डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार कार्रवाई*डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार एवं डीएसपी ट्रैफिक कुंज राम चौहान के मार्गदर्शन में जशपुर पुलिस द्वारा जिले में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।यातायात पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करने के साथ-साथ आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य केवल चालानी कार्रवाई करना नहीं, बल्कि वाहन चालकों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करना है।ओवर स्पीड, शराब पीकर वाहन चलाना, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना, बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चलाना, ओवरलोडिंग, नो पार्किंग, दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाना, मालवाहक वाहनों में यात्रियों का परिवहन करना तथा बिना नंबर प्लेट वाहन चलाना जैसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। जनवरी 2026 में अब तक जशपुर पुलिस के द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर 15,100 प्रकरणों में कार्रवाईजशपुर पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए तुलनात्मक विवरण के अनुसार, दिनांक 01 जनवरी 2026 से 20 अक्टूबर 2026 तक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कुल 15,076 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 69,51,900रुपये रुपये का समन शुल्क लगाया गया।कार्रवाई का मदवार विवरण निम्नानुसार है—1. ओवर स्पीड: 375 प्रकरण, 3,75,500 रुपये समन शुल्क।2. नशे की हालत में वाहन चलाना: 375 प्रकरण, 37,55,000 रुपये समन शुल्क।3. बिना सीट बेल्ट वाहन चलाना: 970 प्रकरण, 4,85,000 रुपये समन शुल्क।4.ओवरलोडिंग: 12 प्रकरण, 1,59,000 रुपये समन शुल्क।5.नो पार्किंग: 502 प्रकरण, 1,53,600 रुपये समन शुल्क।6.दोपहिया वाहन में तीन सवारी: 605 प्रकरण, 2,12,100 रुपये समन शुल्क।7. मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन: 11 प्रकरण, 5,500 रुपये समन शुल्क।8. बिना नंबर प्लेट के वाहन: 267 प्रकरण, 80,100 रुपये समन शुल्क।9.अन्य धाराओं में की गई कार्रवाई: 11,865 प्रकरण, 17,26,100 रुपये समन शुल्क।इस प्रकार कुल 15,076 प्रकरण एवं 69,51,900रुपये समन शुल्क। जशपुर पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करने और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चालानी कार्रवाई के साथ समझाइश भी दी जा रही है। जशपुर पुलिस की आम नागरिकों से अपील*डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों, स्टंटबाजी करने और मोडिफाइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं और खुद सुरक्षित रहते हुए दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।जशपुर पुलिस द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा है, ताकि जिले मे सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके और सभी के लिए सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।





