---Advertisement---

यात्री से भरी बस पेड़ से टकराई .. 6 की मौत .. 25 से ज्यादा घायल

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4999350

डेस्क खबर खुलेआम

गुरुवार। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके को दहला दिया। मनेंद्रगढ़ से केल्हारी की ओर जा रही यात्री बस सेमरमथानी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बस मालिक समेत 6 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है जबकि 25 से अधिक यात्री घायल बताये जा रहे है ।

4999323

जानकारी के अनुसार, बस में कुल 47 यात्री सवार थे। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे बस सेमरमथानी मोड़ के पास पहुंची, तभी चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा, पुलिस और मेडिकल टीम पहुंचीहादसे के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य के बाद घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में घायल 15 यात्रियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, अन्य 10 घायलों का इलाज केल्हारी में जारी है। अस्पताल में चिकित्सकों की टीम घायलों के उपचार में जुटी हुई है। हादसे में बस चालक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल बस अनियंत्रित होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। तेज रफ्तार, तकनीकी खराबी या अन्य संभावित कारणों को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। पुलिस की जाँच के बाद घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा । इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यात्री वाहनों की सुरक्षित आवाजाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment