---Advertisement---

गुमड़ा से बैहामुड़ा तक अंधड़ का कहर, कई घर क्षतिग्रस्त, लाखों का नुकसान

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3211320

खबर खुलेआम

घरघोड़ा क्षेत्र में 20 मई को आए तेज अंधड़ और तूफान ने भारी तबाही मचा दी। गुमड़ा से लेकर कटंग.डीह बैहामुड़ा तक तेज हवाओं ने जमकर कहर बरपाया, जिससे क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। अंधड़ की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई बड़े-बड़े पेड़ जड़ से उखड़ गए, वहीं कई ग्रामीणों के घरों की छतें उड़ गईं और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं।तूफान के कारण कई स्थानों पर लगे सोलर सिस्टम भी उखड़कर क्षतिग्रस्त हो गए।

3211302

अचानक आए इस प्राकृतिक कहर से ग्रामीणों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।अंधड़ के बाद कई गांवों में बिजली व्यवस्था भी प्रभावित रही। रास्तों पर पेड़ गिरने से आवागमन में भी परेशानी हुई। घटना के बाद ग्रामीण अपने उजड़े आशियाने को फिर से व्यवस्थित करने में जुटे हुए हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की है। वहीं क्षेत्र में लगातार मौसम खराब बने रहने से लोगों में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment