---Advertisement---

फिर आस्था पर चोट .. हनुमान जी की मूर्ति खंडित .. सड़क पर उतरा हिंदू समाज .. पुलिस

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2866139

डेस्क खबर खुलेआम

छत्तीसगढ़ में धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंचाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने अब माहौल को गर्मा दिया है। ताजा मामला जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़पार से सामने आया है, जहां मुख्य सड़क मार्ग किनारे स्थित हनुमान मंदिर में विराजित बजरंग बली की मूर्ति को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह सामने आते ही पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने इसे सीधे-सीधे धार्मिक आस्था पर हमला बताया है।

उमेश कुमार कश्यप (एडिशनल एसपी)

गौरतलब है कि इससे पहले बलौदाबाजार जिले के गिरौधपुरी में भी मंदिर परिसर के भीतर भगवान शिव की मूर्ति को खंडित किए जाने की घटना सामने आई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं ने प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मुड़पार में घटना के बाद बजरंग दल सहित सैकड़ों की संख्या में हिंदू समाज के लोग सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मार्ग पर बैठकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। करीब 3 से 4 घंटे तक चला यह प्रदर्शन पुलिस प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ। अधिकारियों ने जल्द ही आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। लेकिन बड़ा सवाल अब भी बना हुआ है आखिर कब तक इस तरह आस्था को चोट पहुंचाने वाली घटनाएं होती रहेंगी? और क्या प्रशासन इन घटनाओं पर लगाम लगाने में सफल हो पाएगा ? फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति का माहौल है, पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

2861874
Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment