
डेस्क खबर खुलेआम
गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर
पत्थलगांव।पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गोढ़ीकला से नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार ग्राम गोढ़ीकला निवासी रमेश खूंटे पर रिश्ते में भांजी लगने वाली नाबालिग से छेड़छाड़ करने का आरोप है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पत्थलगांव पुलिस ने मामला दर्ज किया।पुलिस ने आरोपी रमेश खूंटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।पत्थलगांव पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है। नाबालिग पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और बयान भी दर्ज कराया जाएगा।












