
डेस्क खबर्फ खुलेआम
गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर
जशपुर / 3.05.26 को थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की 28 वर्षीय युवती ने थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, माह फरवरी वर्ष 2021 में पीड़िता के गांव के बगल में एक शादी का समारोह था, जहां आरोपी सुरेन्द्र सिंह भी आया हुआ था, इसी दौरान उन दोनों का आपस में जान परिचय हुआ था, व मोबाइल नंबर का आदान प्रदान हुआ था, तब से वे मोबाइल फोन के जरिए आपस में बातचीत करते रहते थे, इसी क्रम में दिनांक 23.03.2021 को आरोपी के द्वारा पीड़िता को मिलने के बहाने पत्थलगांव क्षेत्र में बुलाया गया था, पीड़िता भी आरोपी के बातों में आकार, आपने गांव से निकलकर आरोपी से मिलने पत्थलगांव क्षेत्र में आ गई थी, आरोपी के द्वारा एक स्कार्पियो वाहन में, पीड़िता को घुमाया गया, फिर घर छोड़ने की बात कह कर, उसे घर ले जाते वक्त, रास्ते में एक सुनसान जगह में जाकर गाड़ी को रोक दिया गया, फिर शादी का झांसा देकर पीड़िता के मना करने के बाउजूद उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया था। तब से लेकर कई बार आरोपी के द्वारा शादी का झांसा देते हुए, पीड़िता से दुष्कर्म किया जाता रहा है, दिनांक 26.02.26 को भी आरोपी के द्वारा पीड़िता के साथ अनाचार किया गया है, वर्तमान में पीड़िता के द्वारा शादी की बात कहने पर, शादी से इंकार किया जा रहा है, व आरोपी के द्वारा कहीं अन्यत्र सगाई भी कर लिया गया है। पीड़िता के रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में आरोपी के विरुद्ध बी एन एस की धारा 64(2)(m), 69 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। सुरेन्द्र सिंह ठाकुर को हिरासत में लेकर, उसके द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।











