---Advertisement---

ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला .. एक की मौके पर मौत

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
5132167

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

पत्थलगांव। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के फुलेता चौक के समीप आज एक भीषण और दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि एक की की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया गया। प्रत्यक्ष दर्शीयो के अनुसार, घटना फुलेता चौक के पास मुख्य मार्ग पर हुई, जहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक लापरवाही पूर्वक आ रहा था। अनियंत्रित होकर ट्रक ने दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस टीम मौके पर पहुँची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक और चालक की आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment