
डेस्क खबर खुलेआम
गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर
जशपुर जिला के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पालीडीह में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कमला राइस मिल के पास हुआ, जहां बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया । बाईक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सुचना परिजनों को मिलने के बाद परिवार में मातम पसरा गया है। वहीं हादसे के बाद शव वाहन उपलब्ध नहीं होने की घटना ने व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक की पहचान ग्राम काडरो निवासी नरेश नाग, पिता जगतराम नाग के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नरेश नाग पटाखा फैक्ट्री में काम करता था। काम खत्म करने के बाद वह अपने जीजा के घर जा रहा था। इसी दौरान ग्राम पालीडीह स्थित कमला राइस मिल के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसा इतना गंभीर था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद सबसे संवेदनशील और चिंताजनक स्थिति तब सामने आई, जब मृतक के शव को अस्पताल पहुंचाने के लिए शव वाहन उपलब्ध नहीं हो सका। परिजनों और ग्रामीणों को करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा, लेकिन व्यवस्था नहीं हो पाई।आखिरकार ग्राम सरपंच और डायल 112 की मदद से शव को पत्थलगांव अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया गया। शव वाहन नहीं मिलने के कारण मजबूरी में ट्रैक्टर के जरिए शव को अस्पताल ले जाना पड़ा। पुलिस ने शव पंचनामा भरते हुए मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाई मे जुट गई है।






