---Advertisement---

पुलिस कि चुस्ती से एटीएम तोड़ने की कोशिश नाकाम — चेहरा CCTV में कैद वारदात

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3025729

डेस्क खबर खुलेआम

पत्थलगांव, संवाददाता।बीती रात पत्थलगांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को निशाना बनाते हुए एक युवक ने तोड़फोड़ की कोशिश की, लेकिन वह अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।मिली जानकारी के अनुसार, युवक पहले कैमरे पर स्प्रे करता हुआ दिखाई दिया ताकि पहचान छुपा सके। इसके बाद उसने एटीएम मशीन को तोड़ने का प्रयास किया, परंतु काफी कोशिशों के बावजूद मशीन को नुकसान नहीं पहुंचा सका। इसी दौरान पुलिस की गश्त वाहन को आते देख युवक आनन-फानन में मौके से फरार हो गया, जिससे एक बड़ी घटना टल गई।

3025735

बैंक कर्मचारी कुशल कुमार ने बताया कि एटीएम में लगभग 5 लाख रुपये नकद मौजूद थे। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।बताया जा रहा है कि एटीएम नीचे के हिस्से में स्थित है, जबकि बैंक की मुख्य शाखा ऊपर तल पर संचालित होती है। घटना के बाद सुरक्षा और जांच के मद्देनज़र बैंक का कामकाज अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है और जल्द कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment