---Advertisement---

प्रधान आरक्षक 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार​

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3643565

डेस्क खबर खुलेआम

बेमेतरा जिले में ACB का बड़ा धमाका! एक महीने के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप। थान खम्हरिया थाने का प्रधान आरक्षक 15,000 रुपये की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार। बेमेतरा जिले के थान खम्हरिया थाने में आज भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, जिससे पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय लहरे को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है​ शिकायतकर्ता प्रार्थी दुर्गेश पटेल (निवासी: खैरझिटीकला) ने बताया कि ​उनके गांव में पेड़ कटाई को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था ​इस मामले में पुलिस उनके खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई करने की धमकी दे रही थी ​धारा 151 की कार्रवाई न करने की एवज में पुलिस अधिकारी द्वारा 20,000 रुपये की मांग की गई थी ​सौदा आखिरकार 15,000 रुपये में तय हुआ ​ACB का बुना जाल और कार्रवाई ​रिश्वत मांगे जाने से परेशान प्रार्थी ने इसकी शिकायत ACB से कर दी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद, ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल (Trap) बिछाया। जैसे ही प्रार्थी ने केमिकल युक्त 15 हजार रुपये की रकम प्रधान आरक्षक अजय लहरे को सौंपी, पहले से मुस्तैद ACB की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया ​थाना परिसर छावनी में तब्दील ​कार्रवाई के तुरंत बाद ACB की टीम ने थान खम्हरिया परिसर को अपने नियंत्रण में ले लिया और आगे की कागजी जांच शुरू कर दी है ऐहतियात के तौर पर फिलहाल थाने के अंदर किसी भी बाहरी व्यक्ति की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है, जिससे पूरे इलाके में इस कार्रवाई की भारी चर्चा है।एंकर क्लोजिंगबेमेतरा जिले में एक महीने के भीतर ACB की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। लगातार हो रहे इन कड़े एक्शन से जिले के भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों में खौफ का माहौल है, वहीं जनता के बीच भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सख्त संदेश गया है

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Related Post

Leave a Comment