---Advertisement---

खदान के गहरे पानी में डूबने से युवक की मौत .. 4 घंटे चले रेस्क्यू के बाद

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4149200

डेस्क खबर खुलेआम

बेमेतरा जिले के बेरला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंडीभाटा में खनन के कारण बने गहरे खदान के पानी में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।​ मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर से चार दोस्त चंडीभाटा स्थित खदान के पास घूमने पहुंचे थे वहां पिकनिक मनाकर खाना खाने के बाद सभी नहाने के लिए खदान में उतरे। नहाने के दौरान गहराई का अंदाजा न होने के कारण एक युवक गहरे पानी में समा गया। ​घटना के तुरंत बाद साथी अवनीश तिवारी ( निवासी रायपुर ) ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी बेरला थाना प्रभारी राजकुमार साहू ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम और SDRF की टीम मौके पर पहुंची।

SDRF की टीम द्वारा लगभग 4 घंटे तक चलाए गए कड़े सर्च ऑपरेशन के बाद युवक के शव को पानी से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान हर्षदास मानिकपुरी ( निवासी रायपुर ) के रूप में हुई है। ​पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध खनन के कारण खदानें जानलेवा गड्ढों और गहरे तालाबों में तब्दील हो चुकी हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment