---Advertisement---

प्रसिद्ध स्नेक कैचर मनीष पाटिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4551346

डेस्क खबर खुलेआम

नवागढ़। बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जिले के जाने-माने स्नेक कैचर मनीष पाटिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनकी मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मनीष पाटिल जिले में सांपों के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए अपनी अलग पहचान रखते थे। बताया जाता है कि उन्होंने अब तक हजारों सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें जंगलों एवं अन्य सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा था। सांपों को बचाने के उनके कार्य की क्षेत्र में काफी सराहना होती थी। बताया अनुसार देर रात डायल 112 की पुलिस गाड़ी युवक को लेकर गई थी। इसके बाद मनीष पाटिल की मौत की खबर सामने आई। हालांकि, उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसका वास्तविक कारण क्या है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक मनीष पाटिल नवागढ़ नगर पंचायत क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल घटना की सूचना के बाद नवागढ़ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment