---Advertisement---

सरपंच सचिव के साथ कथित मारपीट .. भड़का सरपंच – सचिव संघ पहुंचा थाना

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20260811 WA00342

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

पत्थलगांव। ग्राम पंचायत कछार में पंचायत बैठक के दौरान सरपंच-सचिव के साथ कथित मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के विरोध में सरपंच संघ एवं सचिव संघ के पदाधिकारी बड़ी संख्या में पत्थलगांव थाना पहुंचे और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ शीघ्र एवं कठोर कार्रवाई की मांग की।

4156943

ज्ञापन के अनुसार ग्राम पंचायत कछार की सरपंच श्रीमती संगीता नाग एवं सचिव श्री रामनिवास सूर्यवंशी पंचायत बैठक में मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान श्रीमती पुष्पा चौहान एवं पवन चौहान पंचायत भवन के अंदर पहुंचे और विवाद के दौरान गाली-गलौज करते हुए चप्पल एवं डंडे से मारपीट की गई। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना के संबंध में सरपंच/सचिव द्वारा थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट की गई है।थाने में एकजुट दिखा सरपंच-सचिव संघघटना के बाद पंचायत प्रतिनिधियों में आक्रोश देखा गया। बड़ी संख्या में सरपंच, सचिव एवं पंचायत प्रतिनिधि एकजुट होकर थाना पहुंचे और पुलिस से मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया है कि पंचायत प्रतिनिधि ग्रामीणों के बीच रहकर सरकारी योजनाओं एवं पंचायत के कार्यों का संचालन करते हैं। ऐसे में पंचायत भवन में ही उनके साथ कथित मारपीट की घटना गंभीर चिंता का विषय है।तीन दिन का अल्टीमेटम, कार्रवाई नहीं तो आंदोलनसरपंच-सचिव संघ ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ जल्द कठोर कार्रवाई की जाए। यदि तीन दिवस के भीतर कार्रवाई नहीं होती है तो संघ द्वारा आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी गई है।

4158718
4158722
4158723
4158724

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment