---Advertisement---

छात्राओं के सभी सुविधाओं का ध्यान रखती है हमारी सरकार – विकास केडिया

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Screenshot 2026 07 31 17 49 46 16 3a637037d35f95c5dbcdcc75e697ce91 1

खबर खुलेआम

रायगढ़ / शिक्षा ग्रहण करने वाली बालिकाओं को विद्यालय आने में कोई दिक्कत न हो और इस परेशानी से कोई बालिका शिक्षा से वंचित न रह जाए इसको भी हमारी सरकार सोचती है और इसी सोच का नतीज़ा है जो आज हम संब यंहा पर बालिकाओं को सायकल बांट रहे हैं उपरोक्त उदगार विकास केडिया ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटाईपाली सी में में सायकल वितरण समारोह को संबोधित करते हुए हुए कहा। आगे उन्होंने कहा कि विद्यालय का अनुशासन,यहां का सौंदर्यीकरण, यहाँ का वातावरण सभी चीजें मन को प्रसन्न करने वाले है। गुरुकुल आश्रम तुरंगा के आचार्य राकेश शास्त्री को ने विद्यालय के सभी व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस विद्यालय के बच्चे अनुशासित होने के साथ साथ सेवाभावी भी है ऐसे बच्चों को गढ़ने वाले विद्यालय के प्राचार्य सहित सभी स्टॉफ को मैं बधाई देता हूं। आगे उन्होंने कहा कि दूरस्थ और वनांचल क्षेत्र में संचालित विद्यालय कटाईपाली सी को यहां के शिक्षकों की सोच ने जिले की अग्रिम पंक्ति में ला कर खड़ा कर दिया है बारिश की बूंदों के बीच बच्चे अपने दृढ़ संकल्प का परिचय दे रहे हैं उन बच्चों को भी उनकी सफलता के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं।

4013822

टी आर एन एनर्जी के सुरक्षा अधिकारी एवं प्रशासन विभाग के विभागाध्यक्ष वायुनंदन पांडेय ने सायकल को शिक्षा ग्रहण करने की कड़ियों में एक महत्वपूर्ण साधन बताते हुए कहा कि अब आने जाने के लिए कोई असुविधा भी नहीं होगी और न ही कोई बहाना बनाना पड़ेगा । इस अवसर पर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के अरुण सिंह, ग्राम पंचायत तुरंगा सरपंच विभूति जी, उपसरपंच विवेक ,शाला विकास समिति के अध्यक्ष हरिशरण राठिया सरपंच भोलेश्वर राठिया, फागुलाल डनसेना, जहाज राम राठिया, मानसिंह राठिया, संतराम राठिया, राजकुमार बेहरा, दिगंबर बेहरा , बालाराम राठिया, अजय डनसेना, धनीराम कमलवंशी सहित विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती नीलिमा तम्बोली, व्याख्याता गिरधारी पटेल, राधेश्याम गुप्ता, कु गीता ठाकुर, शीतेष शुक्ला, श्रीमती इंदिरा राठिया, श्रीमती हेमन कुमारी राठिया, रेवा लाल कमलवंशी सहित पालक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन राजीव आर्य के द्वारा किया गया।

4013818

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment