
खबर खुलेआम

रायगढ़ जिला के घरघोड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी घटना सामने आई है जिसमे थाना क्षेत्र के ग्राम ढोरम के पास टेरम बायपास मे सड़क हादसे मे स्कूली बच्चो से भरी वैन को एक सीमेंट से भरी ट्रक ने टक्कर मार दी है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के सामने के परखच्चे उड़ गए वही घटना के बाद बच्चों मे चीख पुकार मच गई साथ ही मौके पर अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया ।

घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीणों कि भीड़ जमा हो गई। बताये अनुसार वैन मे लगभग 20 के आसपास बच्चे सवार थे। प्राप्त जानकारी अनुसार टेरम ग्राम के सरपंच प्रदीप राठिया ने ग्रामीणों कि मदद से बच्चों को निकालकर घरघोड़ा हॉस्पिटल भेजा है जहाँ घायलों को उपचार जारी है। घरघोड़ा बीएमओ डॉ एस आर पैंकरा टीम के साथ बच्चों के उपचार मे लगे हुए है।







